IMG-20260901-WA0050
Ad 1
Listen to this article

हल्द्वानी/नैनीताल/ देहरादून:  उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रदेश में अगले 18 घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 1 सितंबर की शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है।
विशेष रूप से नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। चेतावनी के दायरे में चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट और इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। लगातार और तेज बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क मार्ग बाधित होने तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी बनी हुई है।
प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *