बड़ी खबर : नैनीताल से सम्पर्क कटा, DM ने सावधानी…

नैनीताल| The newsray: लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है, DM ने बताया कि बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और नदियों एवं जल स्रोतों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर मलबा आने से करीब दो दर्जन सड़कें बाधित हुई हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित स्थानों पर जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई हैं। बारिश थमने के बाद सड़कों को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारू करने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। DM ने नदी-नालों, जल स्रोतों और तेज बहाव वाले बरसाती नालों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों रहें। उन्होंने कॉजवे और बरसाती नालों को पार करने या उनके आसपास जाने का जोखिम न उठाने की भी अपील की।
अपील :
पर्यटकों और यात्रियों से भी सुरक्षित यातायात करने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों का पालन करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।





