कुमाऊं : बारिश बनी चुनौती, कमिश्नर के सभी DM को कड़े निर्देश.

0
IMG-20260902-WA0027
Ad 1
Listen to this article

अल्मोड़ा/नैनीताल /बागेश्वर : कुमाऊं में मौसम ने बढ़ाई टेंशन… लगातार बारिश और भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलाधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है… ऐसे में भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा भी बढ़ गया है, कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, जिला आपदा कंट्रोल रूम से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर तक के कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, बिजली, पेयजल निगम, ब्रिडकुल और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में जेसीबी और पर्याप्त मैनपावर की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क बंद होने या किसी आपदा की स्थिति में रेस्क्यू और राहत कार्य में एक मिनट की भी देरी न हो, इसके अलावा नदी-नालों और गधेरों के किनारे रहने वाले लोगों के साथ-साथ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वालों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *