UTTARAKHAND : पशु आहार की दर वृद्धि का आदेश स्थगित, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत

0
IMG-20260919-WA0024
Ad 1
Listen to this article

UTTARAKHAND :

दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया
14 सितंबर 2026 को जारी पशु आहार की दरों में वृद्धि के आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया
मुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा को पत्र लिखकर दर वृद्धि पर पुनर्विचार का आग्रह किया था
बरसात और दैवीय आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए राहत की मांग की गई थी
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इसका भी हवाला दिया गया
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया
सचिव डेयरी विकास विभाग और प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को आवश्यक निर्देश दिए गए
आदेश स्थगित होने से नैनीताल जिले के करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत
पूरे उत्तराखंड में करीब 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को लाभ
14 सितंबर के आदेश में पशु-पक्षी आहार, मिनरल मिक्सचर, कॉम्पैक्ट फीड और साइलेज-भूसा की दरों में वृद्धि की गई थी
मुकेश बोरा के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों में दर वृद्धि से पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता था

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *