नैनीताल : दूषित पेयजल का मामला गंभीर, 9 सैंपल फेल

नैनीताल | ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामला
ज्योलिकोट और आसपास के इलाकों में दूषित पेयजल का मामला गंभीर
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद PCB ने पानी की सैंपलिंग शुरू की
8 सितंबर को 9 अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल लिए गए
जांच में सभी 9 सैंपल फेल, बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली
कुछ सैंपलों में मानव मल-मूत्र से जुड़े प्रदूषण के संकेत
कुछ सैंपलों में पशुओं के मल-मूत्र से जुड़े प्रदूषण की बात सामने आई
10 सितंबर को नगर पालिका और जल संस्थान अधिकारियों की मौजूदगी में 17 सैंपल लिए गए
11 सितंबर को ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में 7 और सैंपल लिए गए
10 और 11 सितंबर को कुल 24 सैंपल लिए गए
सभी 24 सैंपलों की जांच थर्ड पार्टी लैब से कराई जा रही है
अब जांच रिपोर्ट का इंतजार, रिपोर्ट से पानी के प्रदूषण की स्थिति और स्पष्ट होगी





