WEATHER UPDATE : 31 को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन बारिश..

WEATHER ALERT | उत्तराखंड|The newsray desk:
उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।28 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
29 अगस्त को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
31 अगस्त को (ऑरेंज अलर्ट) देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी भारी बारिश हो सकती है। 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।





