Top News: राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस के SC सांसदों का प्रतिनिधि मंडल, हल्द्वानी शुद्धिकरण…

0
IMG-20260905-WA0023
Ad 1
Listen to this article

THENEWSRAY DESK: हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मामले के जांच अधिकारी सीओ अमित सैनी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को लेकर बातचीत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीओ हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान हल्द्वानी रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के मामले को भी प्रमुखता से उठाया। राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की: घटनाओं को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, हंडोरे ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से दोनों मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के सभी SC सांसद जल्द ही इस मामले पर राष्ट्रपति से भी मिलेंगे, 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *