IMG-20260827-WA0010
Listen to this article

नैनीताल/Thenewsray desk : जिले में लगातार बारिश के बीच कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 11 मार्ग बाधित चल रहे हैं। इनमें एक राज्य मार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग और नौ ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक पाण्डेगांव–रानीकोटा प्रमुख जिला मार्ग किमी 4.2 पर बाधित है। वहीं सुपालवासी–ओखड़ाखान राज्य मार्ग भी बंद है। इसके अलावा रातीघाट–बूढ़लाकोट, डाबा–गौनियारो, बसगांव–तवालेख जीताखान–अमसड़, कुलौरी–पचपड़ी, गोला मोटर मार्ग, सलियाकोट–अनपा, देवीपुरा–लोड और छड़ा–बेघर नाला समेत नौ ग्रामीण मार्ग भी बाधित हैं। अधिकांश मार्ग 27 अगस्त को ही बाधित हुए, जबकि रातीघाट–बूढ़लाकोट मार्ग 19 अगस्त से बंद है। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *