नैनीताल : पीलिया-डायरिया प्रभावित 7 गांवों में स्कूल बंद कराने की मांग.

0
IMG-20260914-WA0004
Ad 1
Listen to this article

नैनीताल:  ज्योलिकोट समेत आसपास के सात गांवों में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्षेत्र पंचायत भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। ब्लॉक प्रमुख ने पत्र में कहा है कि क्षेत्र के ज्योलिकोट, गेठिया, बेलुवाखान, भल्लूटी, ज्योली, सड़ियाताल और चौपड़ा गांवों में जलजनित डायरिया एवं पीलिया से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमण का असर विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। कई बच्चे बीमारी की चपेट में आकर अस्पतालों में भर्ती हैं और उपचार करा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को आगामी एक सप्ताह तक बंद रखा जाना आवश्यक है। इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने का अनुरोध मुख्य शिक्षा अधिकारी से किया है।
पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी नैनीताल को भी सूचनार्थ भेजी गई है। क्षेत्र में दूषित पेयजल की समस्या के बीच अब विद्यालयों में अवकाश की मांग सामने आने से प्रशासन के सामने संक्रमण की रोकथाम को लेकर चुनौती और बढ़ गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *