नैनीताल : हल्द्वानी -नैनीताल हाईवे बंद, भारी लैंडस्लाइड

The newsray desk /Nainital: नैनीताल मे भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बारिश के चलते बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। आज सुबह दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। लैंडस्लाइड के कारण दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौके पर सड़क खोलने का काम शुरू किया जा रहा है।





