हल्द्वानी : रेलवे अतिक्रमण मामले में बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को होगी सुनवाई

0
IMG-20260909-WA0059
Ad 1
Listen to this article

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है… सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई की तारीख तय कर दी है।
अर्जेंसी एप्लीकेशन पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनने के लिए 18 नवंबर की तारीख तय की है।
दरअसल, बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण से जुड़े इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से चल रही है। मामले को जल्द सुने जाने के लिए अर्जेंसी एप्लीकेशन दाखिल की गई थी।
अर्जेंसी एप्लीकेशन पर सुनवाई के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने 18 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
इस सुनवाई पर बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में आगे की दिशा को लेकर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। मामले से जुड़े पक्षों और प्रभावित लोगों के लिए भी 18 नवंबर की सुनवाई अहम मानी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *