हल्द्वानी : बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, सुबह 5 बजे से छापेमारी, 108 FIR की तैयारी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई।
सोमवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई छापेमारी।
सात टीमों ने किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर में चलाया अभियान
करीब 108 एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, संबंधित मीटर किए गए सीज।
विभाग की जांच में बनभूलपुरा के कुछ फीडरों पर 50 से 55 प्रतिशत तक लाइन लॉस सामने आया।
पिछले एक महीने से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों की निगरानी कर रहा था विद्युत विभाग।
छापेमारी में कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आने का दावा।
अभियान में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, एई, जेई, विजिलेंस और पुलिस की टीमें रहीं शामिल।
मामलों में बनभूलपुरा कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आगे की कार्रवाई
घरों के अंदर लगे मीटर बाहर शिफ्ट करने की तैयारी।
सामान्य केबल की जगह आर्मर्ड केबल लगाने की योजना।
क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा।
मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने की बात कही।
कनेक्शन या बिल जमा कराने के नाम पर पैसे मांगने वालों की पुलिस से शिकायत करने की अपील।
विभागीय कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों को भी लिया गया संज्ञान में।





