IMG-20260925-WA0026
Ad 1
Listen to this article

नैनीताल:मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।DM के आदेश पर 26 सितंबर 2026को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

मौसम अपडेट : 

मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है। हालांकि नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय विद्यालय इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध है,

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *