हल्द्वानी/thenewsray desk: विधानसभा सभा चुनाव से ठीक पहले हल्द्वानी में प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे, 9 सितंबर को हल्द्वानी में प्रदेश पदाधिकारी की बैठक होगी, जबकि 10 सितंबर को प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी, 10 सितंबर को ही हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में भी नितिन नवीन शिरकत करेंगे, 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होना है इसको लेकर भी प्रदेश कार्य समिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और चुनाव के लिहाज से भाजपा कार्यकर्ताओं में मजबूती देखने को मिलेगी.