Nainital: कल स्कूल बंद, बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

नैनीताल | The Newsray desk : नैनीताल, बागेश्वर, जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों जिलों मे मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।






