नेपाल आपदा : उत्तराखंड सरकार अलर्ट—24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

The newsray desk: नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर है। नेपाल के रसुवा और नुवाकोट क्षेत्र में 26 अगस्त की सुबह ग्लेशियर पिघलने और रॉक-आइस एवलांच के कारण भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की सूचना है। स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित होने वाले हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं।
राज्य स्तर पर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315 और 0135-2664316 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8218877005 और टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उधम सिंह नगर जिले के लिए 05944-250719, 05944-250250, 05944-250500 और 05944-250222 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिले का टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 9412088410 है।





