BREAKING NOW: 2 सितंबर को स्कूल बंद, खराब मौसम….


Uttarakhand/thenewsray desk : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल ज़िलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इन ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। “मौसम के बिगड़ते मिज़ाज को देखते हुए नैनीताल ज़िले में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 2 सितंबर को ज़िले के सभी सरकारी, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। “प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले 24 घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन के खतरे वाले संवेदनशील इलाकों में रास्ते साफ करने के लिए तुरंत जेसीबी तैनात कर दी गई हैं।”
“पल-पल की सटीक और विश्वसनीय ख़बरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। Follow करें: @the_newsray — Facts Only.”





