नेपाल आपदा : हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून/ the newsray desk: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। इस आपदा को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है, या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 0135-2710334
📞 0135-2710335
📞 0135-2664314
📞 0135-2664315
📞 0135-2664316
📞 8218867005
इसके अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक सहायता या जानकारी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।




