हल्द्वानी: (CRIME NEWS): जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

0

हल्द्वानी/ The newsray desk: जेल परिसर के पास एक युवक का पीछा कर उसे जान…

file_000000009b148211bdb3c9350a0662c9
Listen to this article

हल्द्वानी/ The newsray desk: जेल परिसर के पास एक युवक का पीछा कर उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गतिविधियों से किसी बड़ी आपराधिक घटना की आशंका थी, जिसे समय रहते कार्रवाई कर टाल दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बाजपुर निवासी अराज सिंह सिद्धू 24 अगस्त को अपने मित्र से मिलने हल्द्वानी जेल आया था। इसी दौरान सौरभ बावा, गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन, मानव वाट और एक अन्य व्यक्ति सिल्वर रंग की वरना कार से उसका पीछा करते हुए जेल परिसर के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसका पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के पास अवैध हथियार होने की आशंका भी जताई थी।

मामले में 25 अगस्त को थाना हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 290/2026 के तहत बीएनएस की धारा 61(2)/351(2)(3) में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुरागरसी-पतारसी के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को चिन्हित कर 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

सौरभ बावा (24), निवासी बेरिया दौलत, बाजपुर; मानव वाट (24), निवासी दोराहा, बाजपुर; और गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन (25), निवासी बांसखेड़ी, थाना केलाखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अभियोग :

सौरभ बावा और गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन के खिलाफ थाना गदरपुर में हत्या एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित अभियोग दर्ज हैं। वहीं मानव वाट के खिलाफ थाना बाजपुर में वर्ष 2022 में हत्या संबंधी तथा वर्ष 2026 में मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित अभियोग दर्ज है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *