“कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण

Listen to this article

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित खाद्य तेल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित मातृशक्ति एवं सम्मानित नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा सहभोज में सहभागिता की। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान खाद्य तेल के संतुलित उपयोग, स्वास्थ्य संरक्षण तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने अभियान के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Check Also

खरीदने वाला कैबिनेट मंत्री का खासमखास, फिर ड्रामा किस बात का, तबाह होते देख अमेरिकन आश्रम को बचाने के नाम पर कैसी कसरत

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में अनेकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *