ग्राम डंगला में रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक संरक्षण पर हुई चर्चा

0
FB_IMG_1780965152464
Ad 1
Listen to this article

संवाददाता पुनीत रावत। द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम डंगला, ग्राम सभा तिमली में दिशा ध्याणी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इस अवसर पर अतिथियों ने रामलीला मंचन का अवलोकन किया तथा रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

अतिथियों ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग और सहभागिता पर बल दिया। साथ ही रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं कलाकारों द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *