पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित

Listen to this article

दुर्गापुरी स्थित हल्दी हाथ वेडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने खंडूरी जी के सरल, अनुशासित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके स्वच्छ राजनीतिक जीवन तथा उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण सदैव समाज एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

About The Author

Check Also

खरीदने वाला कैबिनेट मंत्री का खासमखास, फिर ड्रामा किस बात का, तबाह होते देख अमेरिकन आश्रम को बचाने के नाम पर कैसी कसरत

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में अनेकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *